फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies after auto overturns on Najafgarh road

नजफगढ़ रोड पर ऑटो पलटने से युवक की मौत

Tue, 10 Aug 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after auto overturns on Najafgarh road
बहादुरगढ़। सेक्टर-9 पुलिस चौकी के क्षेत्र में नजफगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक सोमवार रात को ऑटो पलटने से लगी चोट के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सात-बिस्वा जटवाड़ा मोहल्ला निवासी मुकेश झाड़ौदा बॉर्डर की तरफ अपने खेत से ऑटो में सवार होकर घर की तरफ आ रहा था। जब वह हनुमान मंदिर व पेट्रोल पंप के बीच पहुंचा तो अचानक ऑटो पलट गया। इसमें सवार मुकेश को काफी चोटें आई। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन

इस मामले में सेक्टर-9 चौकी से सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर वे अस्पताल गए थे। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ऑटो कैसे पलटा, इसमें किसकी लापरवाही रही। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed