{"_id":"644047874fb2f35e0b0b5976","slug":"youth-died-during-a-quarrel-in-kulasi-village-jhjhar-news-c-17-1-127801-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कुलासी गांव में झगड़े के दौरान युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कुलासी गांव में झगड़े के दौरान युवक की मौत
Thu, 20 Apr 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुलासी गांव में झगड़े में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। व्यक्ति की मौत पर परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कराया है। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप है। सदर थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
मामला गांव कुलासी का है। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह अनिल का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में अनिल को चोट आई। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे बहादुरगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर सदर थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के बयान लिए गए। परिजनों ने पड़ोसी पर आरोप लगाया। इस आधार पर सदर थाना पुलिस ने हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक तौर पर झगड़े में चोट लगने से मौत की आशंका है। बाकी असल पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगी। पुलिस को भी पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि कुलासी निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।