{"_id":"ad0aa5ff1f56eca11f0a260883f8316e","slug":"youth-blow-maarch-bhadurgarh-will-be-disttrict-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने निकाला मार्च, बोले, बहादुरगढ़ को बनाएं 22वां जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने निकाला मार्च, बोले, बहादुरगढ़ को बनाएं 22वां जिला
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी को जिला बनाने की चर्चा चलते ही बहादुरगढ़ को जिले का
विज्ञापन
दर्जा दिलाने के लिए लोग की कोशिशें फिर सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर
चलाई गई मुहिम.. मिशन डिस्ट्रिक-22.. रविवार को धरातल पर नजर आई।
सोशल मीडिया पर सक्रिय काफी लोग बहादुरगढ़ को जिले का दर्जा दिलवाने के लिए बहादुरगढ़ कोर्ट परिसर में एकत्र हुए। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कोर्ट परिसर से शहर में मार्च निकाला।
रैली में शामिल लोगों ने 22वें जिले के लिए बहादुरगढ़ को सबसे उपयुक्त बताया। इतना ही नहीं मिशन डिस्ट्रिक-22 के आगामी कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए एक 22 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन हुआ।
रविवार को हुई बैठक के संयोजक सतीश तहलान ने बताया कि शंशाक अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पप्पू दलाल, सतेंद्र दहिया, मुनेश रानी, ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन तेजवीर दलाल, संदीप राठी, जसबीर सैनी, सुरेंद्र चुघ, रमेश राठी, सुशील अग्रवाल, बंटी दलाल, गुरुदेव राठी, भारत नागपाल, राजेश खत्री, अजय छिल्लर, राजपाल शर्मा पाले, जयपाल सांगवान, वीरेंद्र वत्स, विनोद राठी, रवींद्र सैनी व धीरज शर्मा को कमेटी में शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही मिशन का एक प्रतिनिधि मंडल कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से मिलकर उन्हें ज्ञापन देगा।
इसके अलावा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जंयती 23 जनवरी से शहर के मेन बाजार स्थित सुभाष चौक से 22 मीटर बैनर के द्वारा शहर में हस्ताक्षर मुहिम चलाई जाएगी।
जो कि 23 जनवरी को शहर में, 24 जनवरी देवीलाल पार्क, 25 जनवरी कोर्ट परिसर और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होशियार सिंह स्टेडियम में आयोजित होगी। बाद में सभी के हस्ताक्षरों से युक्त बैनर मुख्यमंत्री मनोहरलाल को ज्ञापन स्वरूप सुनवाई के लिए सौंपा जाएगा।