फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth associated with Saksham Yuva Yojana demonstrated and submitted a memorandum to the MLA

सक्षम युवा योजना से जुड़े युवाओं ने प्रदर्शन कर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth associated with Saksham Yuva Yojana demonstrated and submitted a memorandum to the MLA
बहादुरगढ़। सक्षम युवा योजना से जुड़े युवाओं ने वीरवार को शहर में प्रदर्शन किया और सेक्टर-2 में कांग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह जून को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जून ने जन समस्याएं सुनीं। लोगों ने उनको बिजली, पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाइट आदि समस्याओं से अवगत कराया। जून ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के लिए कहा। अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे सक्षम युवाओं को उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस की ओर से उनकी समस्याओं को विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा संचालित सक्षम युवा योजना से जुड़े किरण, दीपिका, प्रीति, बबीता, रेणु, प्रियंका, सोनाक्षी, भावना, अजय, मुकेश पंवार, प्रतीक, ललित आदि ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र जून को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने का निवेदन किया। ज्ञापन में कहा गया है कि परिवार पहचान पत्र की वजह से जिन युवाओं को सक्षम योजना से बाहर किया गया है उन्हें पुन: जोड़ा जाए, सभी सक्षम युवाओं को बगैर किसी शर्त के हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किया जाए, स्कीम की शर्त अनुसार 3 वर्ष व 35 वर्ष की आयु को संशोधित कर बढ़ाया जाए, यातायात भत्ता अनिवार्य रूप से लागू किया जाए, न्यूनतम भत्ते को बढ़ाया जाए, काम करने वाले विभाग घर से 15 से 17 किलोमीटर की दूरी तक होने चाहिए। विधायक जून ने ज्ञापन लेने के उपरांत सक्षम युवाओं से कहा कि आपके ज्ञापन को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाकर सभी मांगों को लागू करवाने की पुरजोर मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed