फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth and elderly died in road accidents

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग की मौत

Sun, 30 Apr 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 30 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Youth and elderly died in road accidents
साल्हावास /झज्जर। जिले में दो स्थानों पर हुई अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। झाड़ली गांव के इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्लांट के पास हुई सड़क दुर्घटना में घर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। वह सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग भी कर रहा था। नेशनल हाईवे 352 पर चांदपुर गांव के पास हुई दुर्घटना में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वह दवा लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जहां से शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने दोनों अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खानपुर खुर्द गांव निवासी राजेश पुत्र रामकुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका पुत्र केतन (21) अपने चचेरे भाई कपिल पुत्र जितेंद्र को बाइक से झाड़ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। जब वे थर्मल प्लांट के गेट के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे केतन की मौके पर मौत हो गई और कपिल घायल हो गया। केतन अपने माता-पिता की इकलौता पुत्र था। वह सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग ले रहा था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भेजा। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को परिजनों को सौप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर चांदपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सोनू पुत्र बदाम निवासी गांव चांदपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता बदाम सिंह अपनी दवाई लेकर लौट रहे थे। जब गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा तो रेवाड़ी शहर की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने उसका टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed