फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   young man was murdered with sharp weapon in Jhajjar, miscreants broke his bike

Jhajjar: युवक की तेजधार हथियार से हत्या, बदमाशों ने बाइक तोड़ी; स्क्रैप का काम करता था मृतक

Wed, 07 Aug 2024 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Aug 2024 11:53 AM IST
सार

घटना की सूचना पाकर वह अपने दोस्त नीरज पुत्र देशराज के साथ गाड़ी लेकर पहुंचा। मौके पर पाया कि उसके भाई सचिन की किसी ने तेजधार हथियार से हत्या की हुई है। उसके भाई की छाती के नीचे किसी ने धारदार हथियार से चोट मार रखी थी। उसके भाई सचिन यादव की मोटरसाईकिल को भी तोड़ रखा था।

विज्ञापन
young man was murdered with sharp weapon in Jhajjar, miscreants broke his bike
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में हेलीमंडी के पास एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि पहले युवक के साथ मारपीट की और उसके बाद बाइक तोड़ी गई। फिर बाद में तेजधार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन


पाटोदा निवासी हरिकिशन ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका छोटा भाई सचिन यादव गांव के करण पुत्र बलवन्त, सचिन पुत्र राजपाल, सचिन, यश के साथ स्क्रैप का काम करता था। सचिन मंगलवार की शाम को बाइक पर कुलाना निवासी करण के श्री राम धर्मकाटां पर गया था। देर रात 11 बजे उसे सूचना मिली की उसके भाई सचिन का शव हमारे गांव से हेलीमंडी की तरफ संदीप के मकान के सामने पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना पाकर वह अपने दोस्त नीरज पुत्र देशराज के साथ गाड़ी लेकर पहुंचा। मौके पर पाया कि उसके भाई सचिन की किसी ने तेजधार हथियार से हत्या की हुई है। उसके भाई की छाती के नीचे किसी ने धारदार हथियार से चोट मार रखी थी। उसके भाई सचिन यादव की मोटरसाईकिल को भी तोड़ रखा था। उसके भाई को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed