{"_id":"65a989a5352527a3fa0c95a7","slug":"young-man-entered-the-house-with-wrong-intentions-case-registered-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-4997-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गलत नीयत से मकान में घुसा युवक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गलत नीयत से मकान में घुसा युवक, केस दर्ज
Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रात के अंधेरे में एक युवक गलत नीयत से मकान में घुस गया। शोर होने पर आंख खुली तो परिजनों ने उसे काबू कर लिया। हालांकि बाद में आरोपी युवक के परिजन उसे छुड़ा ले गए। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
मामला आसौदा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि रात को वह अपने प्लॉट पर सोने के लिए गया था। घर पर बीवी-बच्चे व अन्य परिजन थे। रात करीब दस बजे पत्नी का फोन आया और उसने बताया कि मकान की छत से शोर आ रहा है। इसके बाद वह तुरंत घर पर गया। परिजनों के साथ छत पर पहुंचा तो एक युवक छिपा हुआ मिला। उसे काबू करना चाहा तो हाथा-पाई करने लगा। फिर पुलिस को सूचना दी गई तो उसे उसके घर वाले ले गए। आरोपी युवक हमारे ही गांव का रहने वाला है। उसने ये भी बताया था कि गांव के ही एक लड़के ने उसे उनके घर भेजा था। उधर, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।