फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   You will pass if you score 33 percent marks in written, practical and internal assessment.

Jhajjar-Bahadurgarh News: लिखित, प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन में 33 प्रतिशत अंक लाने पर होंगे पास

Sat, 16 Mar 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
You will pass if you score 33 percent marks in written, practical and internal assessment.
झज्जर। अब नौवीं और दसवीं कक्षा (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) के विद्यार्थियों को 33 प्रतिशत अंक लेकर पास होने की चिंता से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को पहले लिखित, प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन में 33 प्रतिशत अंक लेने पड़ते थे लेकिन कमजोर 33 प्रतिशत अंक लेने से वंचित रह जाते थे, ऐसे में कंपार्टमेंट या फेल होने का डर रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विद्यार्थियों को लिखित, प्रायोगिक और आतंरिक मूल्यांकन में अलग-अलग 33 प्रतिशत की बजाय तीनों के जोड़कर 33 प्रतिशत अंक लाने पर ही वह पास हो जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस बार 9वीं, दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम में बदलाव किया है। बोर्ड ने पास करने के लिए नए मापदंड जारी किए हैं। इसके अनुसार यदि कोई परीक्षार्थी किसी भी विषय की लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन (तीनों/दोनों अव्यव) में सभी भागों में प्राप्त किए गए अंकों को सम्मिलित करने के बाद उस विषय हेतु निर्धारित अधिकतम अंकों में से न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अर्जित कर लेता है तो ऐसी स्थिति में उस परीक्षार्थी को विषय में उत्तीर्ण माना जाएगा। परीक्षार्थी को अलग-अलग विषयों में 33 प्रतिशत अंक नहीं लेने होंगे। यदि कोई विद्यार्थी किसी विषय के प्रायोगिक भाग में अनुपस्थित रहता है तो उस स्थिति में ऐसे परीक्षार्थी का संबंधित भाग में शून्य मानते हुए परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि यह उत्तीर्ण मापदंड विषयवार परीक्षा उत्तीर्ण करने के संबंध में है। पूरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के अन्य मानदंड पहले के अनुसार ही रहेंगे।
विज्ञापन


नहीं लिखा जाएगा नॉट क्वालीफाइड
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि विद्यार्थी दो से अधिक विषयों में गैर हाजिर रहता है तो विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम का नामकरण नॉट क्वालीफाइड की जगह पर इशेंसियल रिपीट लिखा जाएगा ताकि अनुत्तीर्ण विद्यार्थी की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed