फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   You will make a mistake, and the scammers will celebrate.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आप करेंगे चूक, ठग मनाएंगे पार्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
You will make a mistake, and the scammers will celebrate.
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

अगर आप न्यू ईयर पार्टी मनाने और घूमने फिरने की प्लानिंग बना रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहिए। न्यू ईयर पार्टी साइबर जालसाजों के निशाने पर है। साइबर ठग लुभावने ऑफर देकर कॉल, मैसेज व लिंक भेज रहे हैं ताकि आपका खाता खाली कर सकें। दो लोगों के पास इस तरह के फोन आए और वे ठगों की साजिश का शिकार होने से बच गए।
सेक्टर-6 निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि उनके पास एक कॉल आई और न्यू ईयर पर होने वाली पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। इस पर उन्होंने तुरंत फोन कट कर दिया। इसके बाद फिर से कॉल आई लेकिन उन्होंने दोबारा यह कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

वहीं रुहिल रेजीडेंसी में रहने वाले पुनीत शर्मा के पास भी ठगों ने कॉल कर ऑफर दिया। उन्होंने तुरंत समझदारी दिखाई और जालसाजों की चाल को समझ गए। उन्होंने तुरंत ठगों का कॉल काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल की धूम के बीच ऑनलाइन फ्रॉड की आशंका बढ़ जाती है। न्यू ईयर पार्टी के लिए सस्ते टिकट, फर्जी डाइनिंग ऑफर और ट्रेवल टिकट जैसे कई फ्रॉड शामिल हैं। साइबर फ्रॉड लोगों को फोन या मैसेज कर रहे हैं और लुभावने ऑफर देकर ठगी के प्रयास कर रहे हैं। इस तरह के फोन व मैसेज लोगों के आसपास आना शुरू हो गए हैं।

लुभावने ऑफर से सतर्क रहने की अपील
बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा का कहना है कि न्यू ईयर पर किसी तरह के ऑफर के चक्कर में न पड़कर किसी लिंक पर क्लिक करना या कोई जानकारी देना भारी पड़ सकता है। इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी न्यू ईयर पार्टी या फ्लाइट का टिकट ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बुकिंग अधिकारिक साइट से करें। नए साल पर कई फर्जी एप व वेबसाइट की संख्या भी काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed