{"_id":"653c15371dffc2228b032924","slug":"you-will-get-work-while-learning-you-will-get-rs-100-per-hour-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-4956-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नासिक से कम हुई आवक, बढ़े प्याज के दाम, टमाटर भी महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नासिक से कम हुई आवक, बढ़े प्याज के दाम, टमाटर भी महंगा
Sat, 28 Oct 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। त्योहरों की उमंग के बीच महंगाई की मार सहने के लिए तैयार हो जाएं। एक माह में प्याज के दाम चार गुना तक बढ़ गए है। टमाटर भी तेवर दिखाने लगा है। 20 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाले टमाटर के दाम बढ़कर 25 रुपये हो गए हैं।
नासिक मंडी से प्याज दिल्ली की अनाज मंडी व अन्य मंडियों बहुत कम आ रहा है। नासिक मंडी में फिलहाल प्याज का थोक का भाव 45 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम है और 4 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मालभाड़ा ट्रांसपोर्ट का लिया जा रहा हैं। इस कारण हरियाणा और दिल्ली के प्याज व्यापारी महंगा प्याज खरीदने की हिम्मत नहीं दिखा रहे। प्याज की कमी के कारण भाव अचानक आसमान छूने लगे हैं। वहीं फुटकर व्यापारी दुकान और गलियों में प्याज व अन्य सब्जियों को 15 से 25 रुपये तक महंगी बेच रहे हैं। करीब एक माह के अंदर ही प्याज के दाम आसमान पर चढ़ गए हैं।
एक माह पहले जहां प्याज के दाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम थे, वहीं अब इसकी कीमत 80 रुपये किलोग्राम हो गई है। रसोई में प्याज का इस्तेमाल सब्जी में तड़का लगाने व सलाद के रूप में प्रयोग करते हैं। कीमत बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
यह बोलीं गृहिणियां ::
प्याज पर अचानक महंगाई की मार ने घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। ऊपर से सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। इससे रसोई प्रभावित हुई है। प्याज का इस्तेमाल करना छोड़ दिया। -इंद्रावती देवी, गृहिणी
एक माह पहले रसोई का बजट चलाने में कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन अब प्याज और सब्जियों पर बढ़ती महंगाई की मार ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज का इस्तेमाल करना भी छोड़ दिया है, जिससे रसोई का बजट में संतुलन बना रहे। -कुसुमलता, गृहिणी
-- -- -- -- -- -
राजस्थान और नासिक से प्याज आता हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट का खर्चा ज्यादा हो गया है। इससे चलते प्याज महंगा हो गया। वहीं एक माह के अंतराल में तोरी, टमाटर, भिडी, लोकी, आलू, करेला, बैंगन, अरबी के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।
सुनील यादव, पूर्व प्रधान सब्जी मंडी
अचानक प्याज और सब्जियों पर महंगाई के कहर से घर में रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। नासिक से झज्जर तक प्याज आने में काफी महंगी पड़ता हैं। इस कारण प्याज कम मंगवाए जा रहे हैं। प्याज की डिमांड ज्यादा है, लेकिन सप्लाई कम। इस कारण दाम बढ़ रहे हैं।
रामनिवास फौजी, आढ़ती