{"_id":"653c1465688687d79a019fa4","slug":"you-will-get-work-while-learning-you-will-get-rs-100-per-hour-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4978-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीखते हुए मिलेगा काम, 100 रुपये प्रति घंटा मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीखते हुए मिलेगा काम, 100 रुपये प्रति घंटा मिलेंगे
Sat, 28 Oct 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर लागू की गई अर्न व्हाइल यू लर्न (सीखते समय कमाएं) योजना के तहत कालेजों को निदेशालय ने बजट जारी किया है। बजट मिलने के बाद विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेकर उन्हें कालेज में ही काम दिया जाएगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 179 कॉलेजों के लिए 77 लाख 20 हजार रुपये का बजट जारी किया है। योजना के तहत प्रति छात्र को प्रति घंटे के हिसाब से 100 रुपये, सप्ताह में 600 रुपये और प्रति माह के हिसाब से अधिकतम 2400 रुपये ही दिए जा सकते हैं। इस योजना के तहत विद्यार्थियों से कॉलेज के अलग-अलग काम करवाए जाते हैं, जिसकी एवज में उनको यह राशि प्रदान की जाती है।
विद्यार्थियों को लाइब्रेरी, आइटी, कंप्यूटर लैब संबंधी छोटे-मोटे काम दिए जाते हैं ताकि वह सीख भी सके और उन्हें काम के नाम पर कमाई भी हो सके। विद्यार्थी के काम को जांचने के लिए विभाग के मुखिया की ड्यूटी लगाई जाती है। मार्च 2024 तक यह राशि महाविद्यालय प्रशासन को खर्च करनी होगी। अगर यह राशि बच जाती है तो इसे वापस निदेशालय को लौटा दिया जाता है।
जरूरतमंद छात्रों को मिलता है योजना का लाभ : डॉ. अमित
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के प्रवक्ता डॉ. अमित भारद्वाज का कहना है कि जिन विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है उन विद्यार्थियों को विभाग की इस योजना के तहत एक घंटे कर रोज काम दिया जाता है। कॉलेज टाइम में जो भी पीरियड विद्यार्थियों का खाली होता है, उस दौरान उनसे काम करवा लिया जाता है। इससे विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ-साथ खर्चा भी निकल जाता है।
विज्ञापन
जिले के कॉलेजों को मिली राशि
राजकीय कॉलेज बादली- 40 हजार
राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़-70 हजार
राजकीय कॉलेज बहु-30 हजार
राजकीय कॉलेज बिरोहड झज्जर-40 हजार
राजकीय कॉलेज छारा-40 हजार
राजकीय कॉलेज दुबलधन-30 हजार