{"_id":"65e4d2cdd5623c1944022544","slug":"you-should-participate-by-joining-pulse-polio-campaign-birdhana-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108416-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो अभियान में शामिल होकर देनी चाहिए अपनी भागीदारी : बिरधाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो अभियान में शामिल होकर देनी चाहिए अपनी भागीदारी : बिरधाना
Mon, 04 Mar 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पल्स पोलियो अभियान के तीन दिवसीय कार्यक्रम का संचालन सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह की अगुवाई में किया गया। नागरिक अस्पताल झज्जर के प्रागंण में पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया।
चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि बच्चों का लालन-पोषण करना हम सबका कर्तव्य बनता है। बच्चा किसी एक का नहीं होता बल्कि समस्त समाज का होता है। उसको स्वस्थ रखना हमारा दायित्व बनता है। पोलियो जैसी बीमारी से लड़ने के लिए हमें पल्स पोलियो अभियान में जुड़कर अपने भागीदारी देनी चाहिए। अर्बन बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के प्रागंण में डॉ. मधु सेठी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया। जिले की अन्य संस्थाओं में भी गांव के सरपंच व अन्य द्वारा पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। सिविल सर्जन ने बताया कि पहले दिन सभी टीमें बूथ पर व दूसरे और तीसरे दिन घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी। इसके साथ ही हम सबका कर्त्तव्य बनता है कि हम अपने बच्चों में अपने आसपास के बच्चों को पोलियो की दवाई जरूर पिलवाएं और आमजन का सहयोग करें।
777 टीमों ने पिलाई दवा
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निशा डाबर ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में 617 बूथ, 139 मोबाइल टीमें व 21 ट्रांजिट टीमों का गठन जिले के सभी 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए किया गया है। जिले में गठित सभी 777 टीमों द्वारा रविवार को अपने-अपने बूथों पर आएं व लाएं गए सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अब 4 व 5 मार्च 2024 को सभी टीमें जिले में पोलियो के दवा वंचित रहे बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाएंगी। जिले में लगभग 123571 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलानी के अंतर्गत आने वाले सभी भट्ठों, निर्माणाधीन भवन, गौशाला, जिला कारागार, पोल्ट्री फार्म में प्लस पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 साल के बच्चों को मोबाइल टीम 3 द्वारा दो बूंद पोलियो दवा की पिलाई गई। इस टीम में राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, आनंद कुमार बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, रोहताश, जयबीर शामिल रहे। टीम को जांचने के लिए डॉक्टर सूर्य प्रताप सिंह ने भी गौशाला, भट्ठों पर टीम के साथ रहे।