फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yashwardhan Dalal scored an unbeaten 34.

Jhajjar-Bahadurgarh News: यशवर्धन दलाल ने नाबाद 34 रन बनाए

Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Yashwardhan Dalal scored an unbeaten 34.
25jjrp10- झज्जर। यशवर्धन दलाल
झज्जर। हरियाणा और त्रिपुरा की टीम के बीच खेले जा रहे रणजी ट्राॅफी के मैच में पहले दिन की खेल समाप्ति तक हरियाणा की टीम ने 29 रनों की बढ़त बनाई है। इस दौरान शहर झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल मैच में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा गांव टांडाहेडी निवासी लक्ष्य दलाल मैच में 9 रन ही बना सके।
विज्ञापन

रोहतक के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में हरियाणा और त्रिपुरा की टीम के बीच रणजी ट्राॅफी का मैच खेला जा रहा है। त्रिपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा की टीम 48.1 ओवर में 126 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान जिले के यशवर्धन दलाल ने मैच में एक कैच पकड़ा और एक स्टंप आउट किया। वहीं, लक्ष्य दलाल ने मैच में एक कैच पकड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद हरियाणा की बल्लेबाजी में लक्ष्य दलाल सलामी बल्लेबाजी के रूप में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। लक्ष्य दलाल के सामने हरियाणा के दो खिलाड़ी जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद लक्ष्य दलाल भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और मैच की पहली पारी में हरियाणा के 17 रन के स्कोर पर 9 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज यशवर्धन दलाल मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। इस दौरान हरियाणा टीम का स्कोर पांच विकेट पर 105 रन था। इसके बाद यशवर्धन दलाल ने पहले दिन का खेल समाप्त नाबाद 34 रनों की पारी खेली। इस दौरान यशवर्धन दलाल ने मैच दो चौके व दो छक्के भी लगाए। पहले दिन के खेल समाप्त होने तक हरियाणा की टीम ने 39 ओवरोंं में आठ विकेट पर 155 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed