फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yamini stood first in Hindi poetry and Pooja won in group dance

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिंदी कविता में यामिनी प्रथम व सामूहिक नृत्य में पूजा ने बाजी मारी

Tue, 13 Feb 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 13 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Yamini stood first in Hindi poetry and Pooja won in group dance
दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करते
बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. तराना नेगी की अध्यक्षता में स्वरांजलि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने समूह गीत, एकल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, संस्कृत श्लोकोच्चारण, हिंदी, अंग्रेजी और हरियाणवी कविता पाठ प्रतियोगिताओं में एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। हिंदी कविता प्रतियोगिता में यामिनी ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय और सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी कविता प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एकल नृत्य प्रतियोगिता में सुमित ने प्रथम, सीमा और पूजा ने द्वितीय और मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गीत प्रतियोगिता में विकास ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृति श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम और सीमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अनिता और सहयोगी निधि बाई, डॉ. दीपा, डॉ. अंजू बाला और सिल्की के दिशा-निर्देशन में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। मंच संचालन निधि बाई, डॉ. दीपा ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सीमा कुंडू, डॉ. जितेंद्र कुमार, अनिल, सुनीता, डॉ. नरेंद्र दहिया, डॉ. सजनी, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. गौतम राम व भाग्यश्री ने निभाई। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। इस अवसर र नसीब सिंह, डॉ. अजय जून, सुनीता, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed