फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   yadvendra sandhu bhahadurgarh, Najafgarh road bhahadurgarh, bhahadrurgarh

शहीदों की जीवनी से अंजान है देश की जनता : यादवेंद्र

Mon, 20 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
yadvendra sandhu bhahadurgarh, Najafgarh road bhahadurgarh, bhahadrurgarh
yadvendra sandhu - फोटो : Bureau

शहर के नजफगढ़ रोड पर आयोजित हुए एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में काफी संख्या भीड़ उमड़ी। शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र संधु ने कहा कि देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश को आजाद कराने के लिए शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चंद्र शेखर आजाद सहित असंख्य जिन शहीदों ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया था आज उन शहीदों की जीवनी के बारे में देश की जनता व युवा बिलकुल अंजान है। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड शहीद संग्रहालय बनवाने व शहीदों की एक संवैधानिक सूची बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। इस आंदोलन में पहले की तरह युवाओं अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आना होगा।

विज्ञापन


बिग्रेड के सदस्य शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र संधु, चंद्र शेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद और सुरजीत आजाद, सुखदेव के पौत्र अनुज थापर, पंडित मांगेराम वत्स मांडोठी के पौत्र सुखवंत के अलावा बिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक पूनिया, ब्रिगेड के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रवि डागर का जोरदार स्वागत करते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। कार्यक्रम स्थल शहीद भगत सिंह अमर रहे, चंद्र शेखर आजाद अमर रहे, सुखदेव अमर रहे, देश के शहीद अमर रहें के उद्घोषों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शहीद चंद्र शेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद और सुखदेव के पौत्र अनुज थापर ने अपने संबोधन में कहा कि देश में आई विभिन्न सरकारों की लापरवाही की वजह से आज के युवाओं और स्कूली बच्चों को शहीद भगत सिंह, शहीद चंद्र शेखर आजाद, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरू के अलावा अन्य शहीदों के जन्म और शहीदी दिवस तक मालूम नहीं है, यह बड़ा दुखदायी है। अमित आजाद और अनुज थापर ने कहा कि हमारे शहीदों ने जिस आजाद और भाईचारे के भारत को बनाने के लिए देश के लिए कुर्बानी दी थी आज तक वह भारत नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादवेंद्र संधु ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद भगत सिंह ब्रिगेड 23 मार्च को दिल्ली के इंडिया गेट पर एकत्रित होकर आजादी आंदोलन में शहीद हुए सभी शहीदों की याद में एक शहीद संग्रहालय बनवाने और सभी शहीदों की एक संवैधानिक सूची बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। यादवेंद्र संधु ने कहा कि शहीदों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करना आज समय की मांग ताकि हमारी भावी पीढ़ी शहीद भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, सुखदेव ,राजगुरू व अन्य वीर शहीदों की जीवनी पढ़कर उन्हें भी जानकारी मिले की हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार अंग्रेजों के जुल्म सहे और हमें आजाद भारत दिया। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में अनेक नगर पार्षद, राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा, पुरुष, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा शहीद भगत सिंह ब्रिगेड बहादुरगढ़ शाखा के सभी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed