{"_id":"69922acc717d7dd4ac0a807f","slug":"wrestler-mohit-won-the-gold-medal-while-ashish-won-the-silver-medal-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121183-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवान मोहित ने स्वर्ण तो आशीष ने हासिल किया रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवान मोहित ने स्वर्ण तो आशीष ने हासिल किया रजत पदक
विज्ञापन
फोटो-68: बहादुरगढ़ के विजेता पहलवान। स्रोत अखाड़ा
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश में आयोजित सीनियर नेशनल फेडरेशन कुश्ती प्रतियोगिता में दो पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। रुडियावास गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान मोहित ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण और रोहद गांव निवासी आशीष उर्फ आशू ने 61 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
मुकाबला गाजियाबाद में 12 से 14 तक हुआ। रविवार को दोनों पहलवानों का बुपनियां स्थित जयवीर अखाड़े जोरदार स्वागत किया गया। मोहित भारतीय सेना में हवलदार हैं और जूनियर वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं। दोनों खिलाड़ी पिछले करीब सात वर्षों से जयवीर अखाड़े में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
कोच जयवीर ने दोनों पहलवानों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि वे बेहद प्रतिभाशाली हैं और लगातार अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। संवाद