फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wrestler Mohit Milla was awarded the Sitara-e-Hind title.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवान मोहित को मिला सितारा-ए-हिन्द का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Mohit Milla was awarded the Sitara-e-Hind title.
06jjrp17- झज्जर। सितारा-ए-हिन्द का खिताब मिलने के बाद पहलवान मोहित। स्रोत- परिवार
साल्हावास।
विज्ञापन

पंजाब के माहिलपुर जिला होशियारपुर में भारत केसरी, शेर-ए-हिंद व सितारा-ए-हिंद खिताब के लिए दंगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रूडियावास गांव के पहलवान मोहित को सितारा ए हिंद का खिताब मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
पिता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मोहित उर्फ मिरिंडा ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल में मिर्चपुर अकादमी के अनुज पहलवान को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। मोहित विश्व चैंपियन व एशिया चैंपियन पहलवान हैं। वह करीब आठ वर्षों से जयवीर अखाड़ा बुपनियां में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

पहलवान की इस उपलब्धि से अखाड़े के पहलवानों, परिजनों और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। अखाड़े में भी पहलवान का स्वागत किया गया है। मोहित ने अपने चाचा सुरेंद्र सिंह से प्रेरित होकर कुश्ती को अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत
जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में भी वह कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कक्षा 12 तक की पढ़ाई की है। मोहित का जन्म जिले के गांव रूडियावास में 12 मार्च 2003 को हुआ। उनके पिता बिजेंद्र सिंह किसान हैं और माता मुन्नी गृहिणी है। उनका भाई हेमंत भारतीय सेना में क्लर्क के पद पर असम में कार्यरत हैं। वह स्वयं खेल कोटे से भारतीय सेना में हवलदार के पद पर चयनित होकर पुणे में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed