फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Worshiped sacred Akshat Shobha Yatra taken out in Barahi

Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही में निकाली पूजित पावन अक्षत शोभा यात्रा

Mon, 25 Dec 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Worshiped sacred Akshat Shobha Yatra taken out in Barahi
गांव बराही में निकली पूजित कलश ध्वजा शोभा यात्रा में शामिल श्रीराम भक्त।
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव बराही में भगवान श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण के निमित्त पूजित पावन पवित्र अक्षत कलश ध्वजा शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। गांव के शिव मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई और पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर श्रीराम भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा मेें काफी संख्या में रामभक्त शामिल रहे। पूरा माहौल जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु धर्म ध्वज लेकर संगीत की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे।
विज्ञापन

चनगांव बराही में शोभा यात्रा दौरान श्रीराम दरबार एवं पूजित पावन पवित्र अक्षत कलश को रथ में विराजमान किया गया था। शोभा यात्रा में शामिल पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि अयोध्या से पूजित कलश में अक्षत पहुंच गए हैं। इन्हें निमंत्रण के तौर पर घर-घर में 1 से 15 जनवरी तक वितरित किया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित होगा। इस दिन पौष मास कृष्ण पक्ष दशमी के दिन अयोध्या के मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ कार्य होगा। सैकड़ों सालों बाद राम मंदिर का निर्माण और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। शोभा यात्रा के दौरान लड्डू भी बांटे गए और जय श्री राम के जयघोष भी लगे। यात्रा में रामभक्त झूमते दिखे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, जिला पार्षद रविंद्र बराही, भाजपा कानौंदा मंडल अध्यक्ष सत्यवान छिकारा, शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, मंडल उपाध्यक्ष विशाल छिल्लर बराही, विभाग संयोजक रोहतक बजरंग दल से नीरज वत्स, जिला सहकार्यवाह राकेश कुमार, नूना माजरा प्रखंड संयोजक हरिओम पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed