{"_id":"6659f6a93c6095441906f07a","slug":"world-milk-day-today-game-of-adulteration-in-milk-and-cheese-11-out-of-31-samples-failed-in-a-year-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107661-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व दुग्ध दिवस आज : दूध और पनीर में मिलावट का खेल, साल भर में 31 में से 11 नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व दुग्ध दिवस आज : दूध और पनीर में मिलावट का खेल, साल भर में 31 में से 11 नमूने फेल
Fri, 31 May 2024 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 31 May 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
पंकज रोहिल्ला
बहादुरगढ़। दूध के प्रति जागरूकता के लिए हर साल एक जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है, लेकिन मिलावटखोर शरीर के लिए अमृत समान दूध और पनीर को भी विष जैसे बना रहे हैं। बहादुरगढ़ में दूध और पनीर का हर तीसरा नमूना फेल हो रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 में बहादुरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर दुकानों से 31 नमूने लिए गए थे। इनकी जांच की गई तो 20 मानकों पर खरे उतरे। जबकि 11 नमूने फेल पाए गए। इन दुकानदारों के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की गई है। सात दुकानदारों के खिलाफ केस चल रहा है तो चार पर साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
बहादुरगढ़ में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से पिछले वर्ष कई दुकानों से दूध और पनीर के 31 नमूने लिए गए थे। इनमें 11 नमूने जांच में फेल मिले। इनमें से सात नमूने पनीर के तो चार दूध के फेल पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि पनीर की जांच की गई तो वह पाउडर से तैयार किया हुआ मिला। उसमें चिकनाई के लिए रिफाइंड तेल की मिलावट पाई गई। यह बेहद हानिकारक है। जबकि दूध के चार नमूने फेल मिले। इनमें चारों में एसएनएस (सॉलिड नोट फैट) कम मिला। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सात दुकानदारों के खिलाफ केस चल रहा है तो चार पर साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
दूध में पानी
दूध की बूंद को तिरछी सतह पर डालने से शुद्ध दूध की बूंद धीरे-धीरे आगे बढ़कर पीछे एक सफेद निशान छोड़कर बहती है। जबकि पानी मिला दूध तेजी से बिना निशान छोड़े बहेगा।
विज्ञापन
दूध में स्टार्च
टिंचर आयोडीन की कुछ बूंदे मिलने पर स्टार्च युक्त दूध में नीला रंग आ जाता है। टिंचर आयोडीन दवा दुकान से आसानी से मिल जाती है।
दूध में वनस्पति
तीन से पांच मिलीलिटर दूध एक परखनली में लेकर उसमें 10 बूंद हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं एक चम्मच चीनी मिलाने पर पांच मिनट बाद लाल रंग दिखाई देने लगे तो दूध में वनस्पति की मिलावट होती है।
दूध में यूरिया
दूध में यूरिया की जांच के लिए एक परखनली में थोड़ा दूध लेकर उसमें आधा चम्मच सोयाबीन या अरहर पाउडर मिलाकर हिलाएं, फिर इसे पांच मिनट के लिए रख दें, इसके बाद इसमें एक लाल लिटमस पेपर डुबोने पर पेपर का रंग लाल से नीला हो जाए तो दूध में यूरिया की मिलावट मानी जाती है। लाल लिटमस पेपर स्टेशनरी की दुकान से मिल जाता है।
इन मानकों पर परखा जाता है दूध
-क्रीम (मलाई) जो केवल दूध से न बनी हो और उसमें दुग्ध स्नेह (मिल्क फैट) 40 प्रतिशत से कम न हो।
-दूध में पानी मिलाया गया हो।
-दूध से निकले घी से भिन्न कोई पदार्थ हो।
-मथित दूध (मक्खन रहित दूध) शुद्ध के नाम से बेचा जाए।
-कृत्रिम मिष्टकर (स्वीटनिंग एजेंट) युक्त पदार्थ मिला हो।
वर्जन...
बहादुरगढ़ में वर्ष 2023-24 में 31 नमूने दूध और पनीर के लिए गए थे। इसमें से 11 फेल पाए गए। सात दुकानदारों के खिलाफ केस चल रहा है तो चार दुकानदारों पर साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। पनीर जहां पाउडर से तैयार किया गया मिला और उसमें चिकनाई के तौर पर रिफाइंड का प्रयोग होता मिला। जबकि दूध में सॉलिड नोट फैट कम मिला है।
-राजेश वर्मा, इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग।