फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Workers should take the government's policies to the people: Captain Birdhana

सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : कप्तान बिरधाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Workers should take the government's policies to the people: Captain Birdhana
30jjrp14- भाजपा के वि​भिन्न मंडलों के आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करत
झज्जर। जिला परिषद के चेयरमैन व झज्जर विस के पूर्व पार्टी प्रत्याशी कप्तान बिरधाना ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। वह भारतीय जनता पार्टी के झज्जर विधानसभा के तहत झज्जर नगर, मातनहेल ग्रामीण एवं साल्हावास मंडल के साल्हावास के निजी स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, मूल सिद्धांतों एवं संगठन के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक माध्यम, सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं की भूमिका, नमो ऐप एवं सरल ऐप के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न पार्टी के मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की विचारधारा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने और राष्ट्र के समग्र और संतुलित विकास का संदेश निहित रहा। कार्यक्रम में आह्वान किया गया कि युवा कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के उपयोग में सहयोग प्रदान करें।

जिससे संगठन और अधिक सशक्त एवं संगठित बन सके। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, सुनीता चौहान, सोमवती जाखड़, जय किशन छिल्लर, दिनेश गोयल, सरोज राठी, मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला, हेमंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed