{"_id":"66d3937f3acf72a487063267","slug":"work-started-to-repair-potholes-in-the-road-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109552-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क में गड्ढों को ठीक करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क में गड्ढों को ठीक करने का काम शुरू
Sun, 01 Sep 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : दिल्ली-रोहतक रोड पर बने गड्ढों को शनिवार को भरा गया।
बहादुरगढ़। आखिरकार सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को अमर उजाला ने इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़कों पर बने गड्ढों में रोड़ी डालने की शुरूआत की गई। जल्द ही दिल्ली-रोहतक रोड पर अनेक स्थानों पर बने गड्ढों में पैचवर्क किया जाएगा।
विभाग ने लाल चौक के आसपास बने गड्ढों को दुरुस्त करने पर जोर दिया है। दरअसल, दो दिन पहले टैक्सी स्टैंड के नजदीक गड्ढे में फंसकर ई-रिक्शा पलट गई थी। गनीमत रही कि इसमें सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। राहगीरों ने ई-रिक्शा को खड़ा किया। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। शहरवासियों ने इस पर खुशी जाहिर की है। लोगों ने बताया कि शहर की विभिन्न छोटी-बड़ी सड़कों पर बरसात के कारण गड्ढे बन जाते हैं और उनमें बारिश का पानी जमा हो जाता है। ये वाहन चालकों को नजर नहीं आते और वाहन चालक इनमें फंस जाते हैं। शहरवासी मुकेश बंसल, रमन शर्मा, विकास गुप्ता ने बताया कि यह आमजन की प्रमुख समस्या है।
दिल्ली-रोहतक रोड पर टैक्सी स्टैंड के नजदीक बने गड्ढों को भरने का काम किया है। जल्द ही पूरे दिल्ली-रोहतक रोड पर जहां भी गड्ढे बने हैं, वहां पैच वर्क किया जाएगा। ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
- मुकेश जेई, पीडब्ल्यूडी, बहादुरगढ़।