फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Work started on the improvement of the rough road of the railway over bridgeWork started on the improvement of the rough road of the railway over bridge

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे ओवर ब्रिज की ऊबड़-खाबड़ सड़क के सुधारीकरण का काम शुरू

Sun, 20 Apr 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 20 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Work started on the improvement of the rough road of the railway over bridgeWork started on the improvement of the rough road of the railway over bridge
-फोटो 55 : रेलवे ओवर ब्रिज सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू होने से पहले की गई लेवलिंग। संवाद
बहादुरगढ़। शहर व लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने के लिए नाहरा-नाहरी रोड पर बने रेलवे ओवर ब्रिज की लंबे अर्से से खस्ताहाल सड़क के सुधारीकरण का कार्य की कवायद अब तेज हो गई। पहले लाइनपार क्षेत्र के मुंहाने की तरफ जो हिस्सा सड़क का बदहाल था और ऊबड़-खाबड था। उसे बराबर किया गया और अब अग्रवाल कॉलोनी की तरफ के हिस्से को ठीक करने के लिए काम शुरू हो गया है। हालांकि अभी पुल पर रोड़ियां बिखरी पड़ी हैं और वाहनों के आवागमन के कारण धूल भी उड़ती है। ऐसे में दुपहिया व दूसरे वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


राहगीरों ने कहा कि लंबे समय से रेलवे ओवर ब्रिज पुल की सड़क बदहाल थी। रेलवे लाइन पुल के हिस्से को छोड़कर पुल पर अन्य जगहों पर जगह-जगह से सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए थे। इससे खासतौर पर दुपहिया वाहन चालक, ऑटो व ई-रिक्शा वाहन चालक ज्यादा परेशान होते थे। कई वाहन चालक गड्ढोंं से बचाने के लिए अपने वाहन को दूसरी तरफ से निकालकर ले जाते रहे। इस दौरान पूर्व में कुछ वाहनों की टक्कर भी हुई। इस सड़क के सुधारीकरण की मांग लंबे समय से राहगीर कर रहे थे। ऐसे में अब पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क के सुधारीकरण कार्य को लेकर सुध ली गई है। रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों मुहानों की तरफ से सड़क की लेवलिंग करके नए सिरे से यहां सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन




लाइटों को भी नीचे लगाया जाए

राहगीर नीरज शर्मा, विकास कुमार, अमित शर्मा का कहना है कि रेलवे ओवर ब्रिज पर रोशनी की व्यवस्था के लिए पोल व उन पर लाइट तो लगी है, मगर पोल की हाइट ज्यादा ऊंची होने के कारण उन पर लगी एलईडी लाइट की रोशनी सड़क पर सही से नहीं पहुंच पाती। कई पोल पर तो लाइट रोशन ही नहीं हो रही। ऐसे में नगर परिषद अधिकारियों से लोगों ने मांग की है कि पुल पर लाइट की उचित व्यवस्था को लेकर प्रबंधन करना चाहिए। हाइट के हिसाब से पोल पर ज्यादा वॉट की लाइटें लगानी चाहिए ताकि रोशनी सड़क पर पड़ सके। जो लाइटें खराब हैं उनको भी जल्दी ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed