फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Work for every hand is a gift from Lord Vishwakarma: Dr. Arvind Sharma

हर हाथ को काम भगवान विश्वकर्मा की देन : डॉ. अरविंद शर्मा

Mon, 18 Sep 2023 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Work for every hand is a gift from Lord Vishwakarma: Dr. Arvind Sharma
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत : सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा जांगिड़ सेवा समिति माछरौली की ओर सेे कार्यक्रम का आयोजन कर भगवान विश्वकर्मा को याद किया गया। विश्वकर्मा जांगिड़ सेवा समिति माछरौली के संयोजक प्रवीण कुमार जांगड़ा ने बताया कि विश्वकर्मा जांगिड़ सेवा समिति की ओर से जांगड़ा धर्मशाला में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतक लोकसभा के सांसद अरविंद शर्मा रहे। अध्यक्षता जांगिड़ समाज प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम जांगिड़ एवं विश्वकर्मा जांगिड़ सेवा समिति प्रधान महावीर जांगड़ा ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता माने जाते हैं। प्रत्येक हाथ को काम देना इन्हीं की देन है। प्रत्येक कारीगर अपने काम करने से पहले भगवान विश्वकर्मा को याद करता है एवं उनकी पूजा-अर्चना करता है। भगवान विश्वकर्मा को पूरे भारत भर में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व भर में पूजा जाता है एवं प्रत्येक वर्ष भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन करना आधुनिक समाज को आईना दिखाने के समान है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो भगवान विश्वकर्मा का नाम प्रथम स्थान पर आता है, इसलिए हमें भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लेते हुए अपने हाथों को आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांगिड़ समाज प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम जांगड़ा ने हरियाणा एवं भारत सरकार को बोर्ड का गठन करने पर धन्यवाद किया किया। जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बीरधाना ने कहा कि विश्वकर्मा वंशजों को भारत सरकार द्वारा दी जा रही सौगात एवं भगवान विश्वकर्मा बोर्ड का गठन करना अपने आपमें एक बड़ी बात है। इस अवसर पर जय सिंह जांगड़ा, धर्मवीर वर्मा, जांगिड़ जोगिंदर माछरोली, संजय जांगड़ा, जोगिंदर जांगड़ा, देवेंद्र, नरेश जांगड़ा, रेखा जांगड़ा, भगत सिंह, जीतू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed