फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Work at Saral Kendras came to a standstill due to the protest.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदर्शन के चलते सरल केंद्रों पर रहा कामकाज ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Work at Saral Kendras came to a standstill due to the protest.
02jjrp03-​ लघु सचिवालय में मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन देते कंप्यूटर प्रोफेशनल। स्रोत-संघ - फोटो : bishnah news
झज्जर। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसके चलते दोपहर 12 बजे तक कामकाज ठप रहा। सरल केंद्रों पर रजिस्ट्री, परिवहन सेवाएं, इंतकाल और प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, उपायुक्त कार्यालय, उपमंडल कार्यालय, तहसील कार्यालय और सरल केंद्रों में कार्यरत कंप्यूटर प्रोफेशनल शामिल हुए। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप राठी ने की। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला सचिव राकेश आर्य ने बताया कि डीआईटीएस के तहत कार्यरत कर्मचारी पिछले 15 से 20 वर्षों से सरकार की सेवाओं को ऑनलाइन करने और आम जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद उन्हें हरियाणा सरकार के संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम 2024 का लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि 19 कंप्यूटर ऑपरेटरों को पिछले चार महीनों से वेतन भी नहीं मिला है और इस समस्या का समाधान जिला प्रशासन ने अभी तक नहीं किया है।
प्रदेश सलाहकार जितेंद्र कादयान ने कहा कि कंप्यूटर प्रोफेशनल हरियाणा की जनता को 1031 से अधिक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक उनकी ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन इसके बदले उन्हें कोई मानदेय नहीं मिलता। उन्हें सेवा सुरक्षा अधिनियम में शामिल नहीं किया गया है।

भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाग ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed