फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women were made aware about kitchen garden

Jhajjar-Bahadurgarh News: किचन गार्डन के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

Sat, 10 Aug 2024 07:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 Aug 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware about kitchen garden
बादली। कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता बंटी और भतेरी ने किचन गार्डन के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि फल एवं सब्जियां भोजन को पौष्टिक व संतुलित बनाने में सहायक होती है, लेकिन हानिकारक कीटनाशकों के इस्तेमाल से सब्जियां स्वास्थ्य को हानि पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन

इन परिस्थितियों में किचन गार्डन सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। उन्होंने गृह वाटिका के महत्व, बनाने के तरीकों व उसके प्रबंधन से जुड़ी बातें बताई। उन्होंने बताया कि तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण के कारण अब जगह की कमी हो गई है। पहले लोग परंपरागत रूप से घर के आगे या पीछे खुली जगह में सब्जी लगाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता। अब छतों पर चौकोर गमलों में टमाटर, मिर्च व बैगन जैसी सब्जियों को उगाया जा सकता है। इन सब्जियों की कई ऐसी किस्में हैं जो गमलों में ही उगाई जाती हैं। जबकि छोटी-छोटी जगहों पर भी फल सब्जियों का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed