फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women of NGO will take water samples and also detect leakage pipeline.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनजीओ की महिलाएं लेंगी पानी के नमूने, लीकेज पाइप लाइन का भी पता लगाएंगी

Thu, 22 Feb 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 22 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Women of NGO will take water samples and also detect leakage pipeline.
झज्जर। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब शहरवासियों हो होे रही पेयजल आपूर्ति की निगरानी करेंगी। ये लोगों को मिलने वाले पानी के नमूने लेकर जांच के लिए लैब तक पहुंचाएंगी। खामी होने पर उसे दूर किया जाएगा। पाइप लाइन लीकेज और खराब कनेक्शनों का पता करके विभाग को सूचित करेंगी और जल्द इनका समाधान होगा। जनस्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत इस कार्य के लिए टेंडर के माध्यम से स्वयं सहायता समूह का चयन करेगा। उनकी महिला सदस्यों को प्रशिक्षण देकर मार्च से इसकी शुरूआत कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की विभिन्न गतिविधियों के मद्देनजर शहर को दो श्रेणियों में रखा गया है, जिसमें ढाई लाख से कम आबादी के शहर व ढाई लाख से ज्यादा आबादी के कुल 15 शहर रखें गए हैं। जिन शहरों की आबादी 2.5 लाख से ज्यादा होगी, वहां स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रत्येक दिन 30 सैंपल विभाग की लैब पर टेस्ट के लिए दिए जाएंगे। प्रतिदिन 10 लीकेज की पहचान कर विभाग के अधिकारियों को सूचित करेंगे। इसके साथ ही 10 खराब कनेक्शन चिन्हित कर विभाग को सूचना देंगे। जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। जिन शहरों की आबादी 2.5 लाख से कम है, वहां स्वयं सहायता समूह प्रतिदिन 15 सैंपल विभाग की लैब पर टेस्ट के लिए देंगे। इसके अलावा प्रतिदिन 5 लीकेज की पहचान कर विभाग के अधिकारियों को सूचित करेंगे। पांच खराब कनेक्शन चिन्हित कर विभाग को सूचित करेंगे। जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह को दी जाएगी ट्रेनिंग
इसके लिए स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। विभाग द्वारा एक मार्च से पहले निविदा जारी करने से लेकर कार्य अलॉट करने व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग देने की सभी प्राथमिकताओं को पूरा करेगा ताकि झज्जर शहर में उपरोक्त योजना को निर्धारित समय पर शुरू करते हुए बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने की ओर आगे बढ़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने ली बैठक
बुधवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के चीफ इंजीनियर व जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन के निदेशक राजीव बातिश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अमृत-2 योजना के तहत शहर में न केवल पेयजल आपूर्ति व सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा बल्कि आम जन को पेयजल संरक्षण, जल शुद्धता जांच, लीकेज फ्री व खराब कनेक्शन के प्रति जागरूक किया जाएगा।


अधिकारियों को दिए निर्देश
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधीक्षक अभियंता अमित श्योकंद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के तहत झज्जर शहर को लिया गया है। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान, कार्यकारी अभियंता ओम सिंह राणा, कार्यकारी अभियंता रुपेशचंद्र, जिला सलाहकार श्याम अहलावत, एसडीओ पवन कुमार व एसडीओ सरबजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed