फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women made 15 feet Govardhan and worshiped it and organized bhandars.

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिलाओं ने 15 फीट का गोवर्धन बनाकर की पूजा, भंडारों का आयोजन

Wed, 15 Nov 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 15 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women made 15 feet Govardhan and worshiped it and organized bhandars.
झज्जर / बहादुरगढ़। जिले में गोवर्धन पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। मंदिरों में गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना हुई और भंडारों का आयोजन किया गया। कढ़ी-चावन और अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। इनमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बहादुरगढ़ में गोवर्धन परिक्रमा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। शहरवासियों ने यात्रा का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।
विज्ञापन

बाबा प्रसाद गिरी मंदिर वार्ड नंबर 4 में महिलाओं ने 15 फीट का गोबर से गोवर्धन बनाकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया। सीमा भारद्वाज ने बताया कि गोवर्धन की विशेष पूजा अर्चना पिछले 50 साल की जा रही है ओर 15 फीट का गोवर्धन बनाने की परपंरा का निर्वहन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर सरस्वती देवी ,सीमा भारद्वाज, राधा रानी ,रामनिवास, सुदेश, मीनू भाटिया विद्या ,सरोज शर्मा ,आशा देवी ,सरोज ,निखिल शर्मा, दक्ष भारद्वाज ,नैतिक भारद्वाज ,हितेश कौशिक ,चिराग, प्रदीप शर्मा , हरिशकांत ,मनोज कुमार, नवीन कुमार अजीत रजनी देवी, रीना देवी के असावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर बहादुरगढ़ में गोवर्धन परिक्रमा आयोजक मंडल की ओर से मंगलवार को गोवर्धन पर्व पर परिक्रमा निकाली गई।यात्रा सुबह 8 बजे निकाली गई। परिक्रमा अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुरु हुई। सैंकड़ों की संख्या में इस परिक्रमा में शहरवासियों ने भाग लिया। जिस मार्ग से यह परिक्रमा गुजरी, उस दौरान वहां का माहौल भक्तिमय हो गया। पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। महिलाएं, युवती, बुजुर्ग सभी उम्र के श्रद्धालु शामिल हुए। गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे। खास बात यह रही कि बुजुर्गों के लिए इस परिक्रमा के दौरान आयोजकों की ओर से ई-रिक्शा भी उपलब्ध करवाई गई। अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुरु हुई परिक्रमा नाहरा-नाहरी रोड, मॉडल टाउन से रेलवे रोड और अनाज मंडी से होती हुई वापस अग्रवाल कॉलोनी स्थित एमसी पार्क में संपन्न हुई। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप भी नाचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




200 वर्ष पुराने शिव मंदिर में मनाया गोवर्धन पर्व,बांटा गया अन्नकूट का प्रसाद
- युवाओं ने किया प्रसाद वितरण, सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुषों ने लाइन में लगकर लिया प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शहर के कानूनगो मोहल्ला में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पिछले 200 वर्षों से गोवर्धन पर्व को धूमधाम से मनाने व अन्नकूट का प्रसाद वितरण करने की परंपरा को युवा आगे बढाने का काम कर रहे हैं। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के युवाओं ने बताया कि यह परंपरा पिछले 200 वर्षों से चली आ रही है। जिनका निर्वहन वे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई के सैकड़ो क्विंटल प्रसाद अन्नकूट का प्रसाद हर वर्ष बनाया जाता है और जो शहर के 36 बिरादरी के लोग आकर इस पौष्टिक प्रसाद का आनंद लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रसाद को लेने के लिए काफी लंबी लाइन महिला-पुरुषों व युवाओं की लगती हैं। श्री प्राचीन शिव मंदिर समिति के युवा राजीव, राजे सैनी, प्रवीन सैनी, आनंद सैनी, विकास, अनुरूद, मगंल सैनी, राजेद्र कौशिक,संदीप, दीना हलवाई,धनपत सैनी, आजाद दीवान,सुभाष दीवान ने बताया कि इस प्रसाद में कढ़ी, चावल, मौठ,मूंग, सूखी सब्जियां को मिलाकर प्रसाद बनाया जाता है। जो की ऋतु के अनुसार भी काफी पौष्टिक होता है। लोग अपने घर से बर्तन लेकर सैकड़ो की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं भंडारे में प्रसाद खाने के बावजूद भी अपने घर पर ले जाते हैं। पंडित आजाद दीवान ने बताया कि पिछले 200 वर्षों से गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट का प्रसाद बांटने की परंपरा चली आ रही है ।



अन्नकूट का प्रसाद देता है आत्म बल -महंत हरिपुरी महारा
जझज्जर। बर्फ खाना रोड़ मंदिर, धर्मशाला सुनारों वाली मेंअन्न कुट प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया गया।महंत हरिपुरी जी महाराज ने कहा कि स्वर्णकार समाज हर साल गोवर्धन उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाता है।इस अवसर पर अन्न कुट के प्रसाद का विशाल भंडारे के कढी,चावल, बाजरा, मूंग, मौठ अनेकों प्रकार की सब्जियों मिलाकर प्रसाद बनाया फिर वितरण किया गया। इस मौके पर समिति प्रधान भारत भूषण वर्मा, समिति महामन्त्री महेन्द्र सिंह वर्मा,भूपसिहं वर्मा हरियाणा स्वर्णकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह लाम्बा, प्रधान घनश्याम वर्मा, प्रधान रमेश सोनी मदन लाल सोनी, समिति उपप्रधान रमेश सोनी, देवानंद आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed