फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women conveyed a message of girl child protection during the baby shower ceremony.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोद भराई में महिलाओं ने कन्या संरक्षण का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Women conveyed a message of girl child protection during the baby shower ceremony.
फोटो-51: बहादुरगढ़ के शक्ति नगर आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। स्रोत
बहादुरगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शक्ति नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुपरवाइजर मनीषा की अध्यक्षता में किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलाई गई और समाज में बेटा-बेटी के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कांता, बबीता, मीना, दीपकौर और इंदिरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed