फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women clapped to wake up the government

झज्जर-बहादुरगढ़: सरकार को जगाने के लिए महिलाओं ने बजाई ताली-थाली

Sat, 11 Feb 2023 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women clapped to wake up the government
-फोटो 1 : सरकार को जगाने के लिए थाली और ताली बजाती किसान परिवारों की महिलाएं।
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ बनने वाले हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए जमीन का मुआवजा बढ़ाने के लिए किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। 37 दिन से किसान केएमपी के मांडोठी टोल प्लाजा पर डटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने भी 10 फरवरी तक मुआवजा बढ़ाने का आश्वासन दिया था लेकिन जब मुख्यमंत्री का आश्वासन भी पूरा नहीं हुआ तो किसानों ने सड़क पर प्रदर्शन की राह पकड़ ली है। शुक्रवार को किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर झज्जर तक प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रॉली में बैठी महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान पूरे रास्ते ताली और थाली बजाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

किसानों के ट्रैक्टर प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। ढोल के शोर के साथ शुरू हुए प्रदर्शन में महिलाएं अपने घरों से थाली, बेलन और चम्मच लेकर आई। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वादा करके भी मुआवजा नहीं बढ़ाया इसलिए वे ताली और थाली बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश कर रही हैं। केएमपी पर स्थित मांडोठी टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों ने रेल कॉरिडोर का मुआवजा बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि उस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने 10 दिन के अंदर मुआवजा बढ़ाने का आश्वासन किसानों को दिया था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि जो मांगे केंद्र के स्तर की हैं उन मांगों को पूरा करवाने के लिए हरियाणा सरकार केंद्र को चिट्ठी लिखेगी। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी न तो सरकार की ओर से केंद्र को चिट्ठी लिखी गई और न ही किसानों का मुआवजा बढ़ाया गया। जिससे किसानों में भारी रोष है। दलाल ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ प्रदेश का बहुत ही महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनने जा रहा है। इसके लिए सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और पलवल जिले के 67 गांवों के किसानों की जमीन अधिगृहीत की जा रही है। इनमें झज्जर जिले के 17 गांव की 146 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की गई है। जिसके लिए किसानों का करीब 340 करोड़ रुपये मुआवजा घोषित किया है। जिसे किसान बेहद कम बता रहे हैं। अब किसान 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की मांगों की और कब तक ध्यान देती हैं। यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed