{"_id":"6e519081a2e1f7a476e5a09eb4d73bd9","slug":"women-arrest-in-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर की हत्या के आरोप में भाभी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर की हत्या के आरोप में भाभी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
लाइनपार के शास्त्री नगर में प्रॉपर्टी विवाद में अमित नामक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या की वारदात में नामजद की गई हत्यारोपी अशोक की पत्नी मीनाक्षी को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसआइटी इंचार्ज निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को लाइनपार क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि ऋषिपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रापर्टी व पारिवारिक विवाद में उसके भतीजे अशोक ने अपने छोटे भाई अमित की सोते समय तेजधार हथियारों से वार कर दिया था।
विज्ञापन
इसमें उसकी पत्नी सहयोग कर रही थी। जब अमित की मां शोर सुनकर छत पर गई तो उसके पहुंचने से पहले वे वहां से भाग निकले।
आरोप है कि अशोक की पत्नी अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गई थी। इस वारदात में छोटे भाई की हत्या करने के आरोप में उसके बड़े भाई अशोक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
जबकि अब उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। दो दिन पहले मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की थी।
साथ में पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप भी लगाते हुए हंगामा किया था। उन्होंने दो दिन में हत्यारोपी की पत्नी व उसके ससुर को भी पकड़ने के लिए चेताया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया।