{"_id":"6483856e61dc8e873400a927","slug":"womans-body-found-in-water-at-linepar-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-459-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लाइनपार में पानी में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लाइनपार में पानी में मिला महिला का शव
Sat, 10 Jun 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में बामड़ोली की सीमा में एक महिला का शव मिला। शव पानी में डूबा हुआ था। प्रारंभिक जांच में चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल नियमानुसार कार्रवाई की है।
लाइनपार क्षेत्र में बामडोली की जमीन पर निर्माणाधीन नाले के पास एक जगह पानी भरा हुआ है। वीरवार को एकव्य क्ति यहां से गुजर रहा था। उसकी नजर पानी में पड़े शव पर गई। यह सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव महिला का था। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की तो महिला की पहचान संतरा निवासी जोहरी नगर के रूप में हुई। जांच अधिकारी एसआई विजय पाल ने बताया कि परिजनों के अनुसार संतरा मिर्गी की बीमारी से पीडि़त थी। वीरवार की सुबह वह मछलियों को दाना डालने गई थी। आंशका है कि इस दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा हो और वह पानी में गिर गई हो। जिससे उसकी मौत हो गई। फिर भी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चल पाएगा।