फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman missing with Rs 1 lakh cash

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक लाख रुपये की नकदी लेकर महिला लापता

Fri, 26 Jul 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 26 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Woman missing with Rs 1 lakh cash
बहादुरगढ़। बादली थाना एरिया से एक महिला आभूषण व नकदी लेकर लापता हो गई। परिजन उसे हर संभावित स्थान पर तलाश कर चुके, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने अब बादली थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि महिला की शादी गुरुग्राम में हुई थी। बुधवार की सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर उसकी पत्नी अपने गहने और एक लाख रुपये नकद बिना बताएं लेकर कही चली गई या फिर किसी ने उसे छुपा लिया है। वे उसे हर संभावित स्थान के अलावा सभी परिचितों के यहां तलाश कर चुके हैं, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



फैक्टरी से 150 डाई मोल्ड के अलावा अन्य सामान चोरी

बहादुरगढ़। चोरों ने एमआईई पार्ट-ए स्थित एक बंद फैक्टरी को अपना निशाना बनाया। चोर फैक्टरी के गेट का ताला तोड़कर करीब 150 डाई मोल्ड के अलावा अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। फैक्टरी मालिक ने इस संबंध में एमआईई चौकी पुलिस में शिकायत देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह वारदात मुकेश कुमार डागर निवासी नई दिल्ली की फैक्टरी में हुई है। मुकेश ने बताया कि उसने प्लॉट नंबर-266 एमआईई पार्ट-ए में सिलिकॉन स्टीकर बनाने की फैक्टरी लगा रखी है। गत 21 जुलाई को वह अपनी फैक्टरी अच्छी तरह से बंद करके घर गया था। जब वह वापस फैक्टरी में आया तो उसने देखा कि फैक्टरी की दरवाजा खुला हुआ था और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। जांच की तो पता चला कि फैक्टरी से 150 डाई मोल्ड, 2 बैटरी व 2 मोटर गायब मिली। अभी तक वह अपने स्तर पर चोर का तलाश कर रहा था, मगर कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed