फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   woman health deteriorated at bus stand in Jhajjar, ambulance did not arrive even after calling

लापरवाही: झज्जर में बस स्टैंड पर महिला की तबियत बिगड़ी, फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस

Wed, 07 Aug 2024 01:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Aug 2024 01:03 PM IST
सार

मलिकपुर निवासी सरोज बुधवार सुबह चंडीगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची थी। महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी थी। अचानक उसकी तबियत ख़राब हो गई। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन लगभग एक घंटे तक एम्बुलेंस नहीं आई।

विज्ञापन
woman health deteriorated at bus stand in Jhajjar, ambulance did not arrive even after calling
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का असर आम जनता की सेहत पर पड़ रहा है। बुधवार को बस स्टैंड पर एक महिला की तबियत खराब हो गई। परिजनों ने एम्बुलेंस को कॉल की, लेकिन एक घंटे बाद भी एम्बुलेंस मरीज को नहीं मिली। इसके बाद खुद एनएचएम कर्मी निजी वाहन लेकर बस स्टैंड पहुंचे और गाड़ी से महिला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया। अब महिला की हालत ठीक है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मलिकपुर निवासी सरोज बुधवार सुबह चंडीगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची थी। महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी थी। अचानक उसकी तबियत ख़राब हो गई। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन लगभग एक घंटे तक एम्बुलेंस नहीं आई। उसके बाद एनएचएम कर्मी बस स्टैंड पहुंचे और महिला को अपनी निजी गाड़ी में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला की जांच की। सिविल अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा हैं। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी हैं और उसको होश नहीं आया हैं।
विज्ञापन


13 दिन से हड़ताल पर कर्मी
एनएचएम कर्मी पिछले 13 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। सिविल अस्पताल  में कर्मी धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed