फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman found unconscious on the road, died

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क पर बेसुध मिली महिला, मौत

Wed, 31 Jan 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Woman found unconscious on the road, died
बहादुरगढ़। निजामपुर रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान कल्पना निवासी लाइनपार के तौर पर हुई है। कल्पना सोमवार को बेसुध हालत में निजामपुर रोड पर मिली। लोगों ने सूचना उसके पति को दी। उसे गंभीर हालत में शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां कुछ देर के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। लाइनपार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका चार बच्चों की मां थी। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल इस संबंध में घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है। जांच के बाद ही इसकी वजह पता चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed