फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman dies due to hang in the village chhara

गांव छारा में फंदा लगाने से महिला की मौत

Sun, 21 Feb 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to hang in the village chhara
बहादुरगढ़। गांव छारा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव छारा में आशु (29 वर्ष) पत्नी अनिल शुक्रवार को देर शाम अपने घर में फंदे से मृत अवस्था में लटकती मिली। उसके गले में मिला चुन्नी का फंदा छत के पंखे से बंधा हुआ था। आशु बादली के निकट गांव पाहसोर की बेटी थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जानकारी मिलने पर आशु का भाई छारा पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। मांडोठी चौकी पुलिस ने छारा पहुंच मौका मुआयना किया और शव को उतरवाकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका के भाई ने अपनी बहन की मौत के लिए उसके ससुराल पक्ष के कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उसका आरोप है कि दहेज की मांग के लिए उसे बार-बार परेशान किया जाता था। पुलिस ने बयान के आधार पर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आशु के पति सिविल इंजीनियर अनिल का कहना है कि जिस समय आशु ने खुद को फांसी लगाई, वह उस समय पर ड्यूटी गया हुआ था। जबकि उसके माता-पिता उनसे अलग रहते हैं। आशु का विवाह अनिल के साथ करीब 4 साल पहले हुआ था। लगभग दो साल की एक बेटी की मां थी। मांडोठी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर आशु के पति, सास-ससुर, देवर व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर संबंधित कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed