फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman dies after consuming poison, case filed against three

जहर खाने से महिला की मौत, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 12 Mar 2021 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poison, case filed against three
सामान्य अस्पताल में बैठे मृतका के परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। खुड्डन गांव में एक महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में बुधवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर रात के समय उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरवीरवार को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति, उसके दोस्त व उसकी सास पर महिला को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतका की मां कौशल्या निवासी कालियावास ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी बेटी की कोमल की शादी खुड्डन गांव निवासी रवि के साथ की थी। इसके बाद से ही उसके परिवार के लोग उसके साथ मारपीट व झगड़ा करते थे। दो रोज पूर्व भी कोमल ने फोन करके उसके साथ झगड़ा करने की बात बताई थी।
विज्ञापन

कौशल्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी कोमल अपने बच्चों के साथ कालियावास गांव में आ रही थी। उस दौरान उसकी सास, पति व उसके पति के दोस्त विकास उसे गाड़ी में बैठाकर वापस ले गए और घर जाकर उसे जहर खिला दिया। उसके बाद कोमल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रात के समय उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही निजी अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद माछरौली पुलिस थाना प्रभारी रामजस, डीएसपी नरेश कुमार भी सामान्य अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने रवि, उसके दोस्त विकास व रवि की मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामजस, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed