फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman dies after chunni gets stuck in bike wheel in Jhajjar

दुखद: झज्जर में बाइक के पहिये में चुन्नी फंसने से महिला की मौत, सड़क पर गिरने से सिर में गहरी चोट लगी

Thu, 05 Oct 2023 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 12:42 AM IST
सार

झज्जर-बादली मार्ग पर उखलचना कोट के पास हादसा हुआ है। पति और बेटा घायल हैं। मृतका के दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटा एक साल का है और दूसरा बेटा पांच साल का है।

विज्ञापन
Woman dies after chunni gets stuck in bike wheel in Jhajjar
झज्जर के सामान्य अस्पताल में विलाप करती महिलाएं । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के  झज्जर में झज्जर-बादली रोड पर दोपहर को गांव उखलचना कोट के पास बाइक सवार महिला की चुन्नी बाइक के पहिये में फंसने से महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


28 वर्षीय पूजा निवासी दिल्ली अपने पति जयपाल के साथ बाइक से झज्जर में अपने एक साल के बेटे दिव्यांश को दवाई दिलाने जा रही थी। जब वह झज्जर के गांव उखलचना कोट के पास पहुंची तो उसकी चुन्नी बाइक के टायर में फंस गई। इससे पूजा सड़क पर गिर गई और उसे गहरी चोटें आई।
विज्ञापन


जिसके बाद महिला के पति ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया।हादसे में पूजा के पति जयपाल और उसके बेटे दिव्यांश को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटा एक साल का है और दूसरा बेटा पांच साल का है। जांच अधिकारी विश्व प्रकाश ने बताया कि पति जयपाल के बयान पर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed