{"_id":"651db90187e52ddf900f5eb3","slug":"woman-dies-after-chunni-gets-stuck-in-bike-wheel-in-jhajjar-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: झज्जर में बाइक के पहिये में चुन्नी फंसने से महिला की मौत, सड़क पर गिरने से सिर में गहरी चोट लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: झज्जर में बाइक के पहिये में चुन्नी फंसने से महिला की मौत, सड़क पर गिरने से सिर में गहरी चोट लगी
Thu, 05 Oct 2023 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 05 Oct 2023 12:42 AM IST
सार
झज्जर-बादली मार्ग पर उखलचना कोट के पास हादसा हुआ है। पति और बेटा घायल हैं। मृतका के दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटा एक साल का है और दूसरा बेटा पांच साल का है।
विज्ञापन
झज्जर के सामान्य अस्पताल में विलाप करती महिलाएं ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में झज्जर-बादली रोड पर दोपहर को गांव उखलचना कोट के पास बाइक सवार महिला की चुन्नी बाइक के पहिये में फंसने से महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
28 वर्षीय पूजा निवासी दिल्ली अपने पति जयपाल के साथ बाइक से झज्जर में अपने एक साल के बेटे दिव्यांश को दवाई दिलाने जा रही थी। जब वह झज्जर के गांव उखलचना कोट के पास पहुंची तो उसकी चुन्नी बाइक के टायर में फंस गई। इससे पूजा सड़क पर गिर गई और उसे गहरी चोटें आई।
जिसके बाद महिला के पति ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया।हादसे में पूजा के पति जयपाल और उसके बेटे दिव्यांश को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतका के दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटा एक साल का है और दूसरा बेटा पांच साल का है। जांच अधिकारी विश्व प्रकाश ने बताया कि पति जयपाल के बयान पर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।