फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman dead body found in NCR canal

Haryana: एनसीआर नहर में मिला महिला का शव, रस्सियों से बंधे थे हाथ-पांव; बुरी तरह सड़ चुकी थी डेड बॉडी

Wed, 25 Feb 2026 09:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 09:14 PM IST
सार

कंबल खोलने पर शव बुरी तरह गली-सड़ी अवस्था में  मिला। प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की गला काटकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को कंबल में लपेटकर नहर में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
Woman dead body found in NCR canal
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

गांव रोहद के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में बुधवार दोपहर एक महिला का शव कंबल में लिपटा और रस्सियों से बंधा मिला है। महिला के हाथ-पैर भी रस्सियों से बांधे गए थे। महिला की हत्या करके उसका शव नहर में फेंका गया है। गले पर भी चोट के निशान हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


महिला की उम्र करीब 30-35 साल की आंकी जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव रोहद गांव के पास एनसीआर नहर पर रेलवे लाइन के पुल के नीचे माइनर में अटका हुआ था।
विज्ञापन


कंबल पर रस्सियां बंधी थी। कंबल खोलने पर शव बुरी तरह गली-सड़ी अवस्था में  मिला। प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की गला काटकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को कंबल में लपेटकर नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। यहां उसे 72 घंटे तक रखा जाएगा।


महिला की हत्या करके शव को कंबल में लपेटकर उसे रस्सियों से बांधकर नहर में फेंका गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए हैं। महिला की पहचान होने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद ही हत्या के कारणों व आरोपियों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed