{"_id":"68765890e795fa63cc09603f","slug":"woman-dead-body-found-in-jln-canal-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जेएलएन नहर में मिला महिला का शव, सोमवार से थी लापता, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जेएलएन नहर में मिला महिला का शव, सोमवार से थी लापता, पुलिस कर रही जांच
Tue, 15 Jul 2025 07:03 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 15 Jul 2025 07:03 PM IST
सार
जेएलएन नहर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला सोमवार से लापता थी। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन
नहर में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेरी क्षेत्र से होकर गुजर रही जेएलएन नहर में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने महिला के शव को निकालकर उसकी शिनाख्त की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया।
जानकारी के अनुसार गांव ऊंचा माजरा पटौदी निवासी करीब 19 वर्षीय खुशी पिछले 15 दिनों से अपने मायके गांव सुनारिया कलां में रह रही थी। खुशी की करीब छह माह पहले गांव ऊंचा माजरा निवासी सागर के साथ शादी हुई थी। करीब एक माह पहले सागर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद खुशी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। सोमवार की दोपहर को खुशी घर पर बिना किसी बताए घर से कहीं चली गई। परिवार वालों के ढूंढने के बाद भी खुशी को सोमवार शाम तक कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई।
वहीं, मंगलवार को बेरी क्षेत्र से होकर गुजर रही जेएलएन नहर में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को जेएलएन नहर के बाहर निकलवाया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर परिजनों ने महिला की पहचान कर ली। वहीं, बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई गोपाल दास ने बताया कि बेरी क्षेत्र से होकर गुजर रही जेएलएन नहर में एक महिला का शव मिला है। महिला के शव की पहचान हो गई है। नागरिक अस्पताल के शव गृह में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें: Haryana: दोस्त की नाबालिग बेटी का किया था यौन शोषण, कोर्ट ने सुनाई चार साल के कठोर कारावास की सजा