{"_id":"6746371b930f50142a003608","slug":"woman-arrested-in-money-theft-case-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111298-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पैसे चोरी के मामले में महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पैसे चोरी के मामले में महिला काबू
Wed, 27 Nov 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-9 चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति के पैसे चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को काबू किया है। पुलिस चौकी सेक्टर-9 प्रभारी उप निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि सरविंद निवासी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 ने शिकायत दी थी कि अप्रैल 2022 को वह और उनकी पत्नी बैंक से पैसे निकलवाकर ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रहे थे। उसी ई-रिक्शा में दो महिलाएं भी बैठी थी। जब वह घर पहुंचे और बैग को देखा तो बैग में पैसे नहीं मिले। शिकायत पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। चौकी पुलिस ने अब एक महिला को कोर्ट परिसर से काबू किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चुराए गए ऑटो समेत आरोपी काबू
बहादुरगढ़। शहर थाना क्षेत्र से ऑटो चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना शहर बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक हरेश कुमार ने बताया कि प्रेमपाल निवासी जटवाड़ा मोहल्ला ने शिकायत दी थी कि वह ऑटो चलाता है। ऑटो को उसने अपने मकान के सामने खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा तो ऑटो नहीं मिला। मुख्य सिपाही सुशील कुमार की टीम ने एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान कपिल निवासी जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। आरोपी से चुराया गया ऑटो बरामद किया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -