{"_id":"62094f91991768602c1680ae","slug":"woman-arrested-for-cheating-by-selling-fake-jewelery-bahadurgarh-news-rtk6383278102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली आभूषण बेचकर ठगने वाली महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली आभूषण बेचकर ठगने वाली महिला काबू
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधे से अधिक मिलावट वाले आभूषणों को बढ़िया सोने के बताकर सुनारों और अन्य लोगों से ठगी करने के आरोप में एक महिला को रविवार को काबू कर लिया गया। यह महिला आभूषण बेचने और गिरवी रखने के बहाने सुनारों और दूसरे लोगों को चपत लगाती थी। बताया गया है कि इस तरीके से पिछले 15 दिन में शहर के 10 सुनारों को ठगा जा चुका है। शहर थाना पुलिस ने मेन बाजार के एक आभूषण विक्रेता की शिकायत पर केस दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी है।
ठगी करने के आरोप में पकड़ी गई महिला ने अपनी पहचान रोहतक जिले के गांव रिठाल की बिमला के रूप में बताई है। दयानंद नगर, बहादुरगढ़ के निवासी बजरंग सोनी ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह मेन बाजार में पुरानी कमेटी चौक के पास हरियाणा ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 10 फरवरी को दोपहर बाद करीब 4 बजे दो औरतें उनकी दुकान में आईं। उनमें से एक औरत ने कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। जिनकी तबीयत काफी गंभीर है और मुझे उनके इलाज के लिए पैसे चाहिए। नकद पैसे लेने के लिए महिलाओं ने बजरंग को सोने के दो कड़े व दो अंगूठी दे दिए और बदले में पैसे मांगे। दुकानदार बजरंग ने उन्हें 95000 रुपये नकद दे दिए। जितना और बकाया निकलता था उसके बदले में दुकानदार से एक जोड़ी सोने की बाली व एक लेडीज अंगूठी ले ली। फिर वे दोनों महिलाएं दुकान से चली गईं। बजरंग को महिला से खरीदे कड़ों व अंगूठियों के नकली होने का शक हुआ। उन्होंने अपने साथी सुनारों को दिखाया। दूसरों ने भी माल को नकली बताया तो बजरंग को धक्का लगा और उन्होंने दोनों औरतों की तलाश शुरू कर दी।
बजरंग के परिचित सैनीपुरा निवासी राम अवतार को भी रविवार को इसी तरीके से चपत लगाने के लिए महिला पहुंच गई। वह उनको भी सोने का सामान बेचने की लिए आई थी। रामवतार को महिला पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत बजरंग को फोन कर दिया। बजरंग शीघ्र रामअवतार के यहां पहुंच गए उस औरत को देखते ही पहचान लिया। पूछने पर महिला ने अपनी पहचान रोहतक जिले के गांव रिठाल की निवासी बिमला के रूप में करवाई। मौके पर कुछ ही देर में दूसरे सुनार और अन्य लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
तब तक दुकानदार बजरंग ने महिला से खरीदे कड़ों और अंगूठी की शुद्धता की मशीन से प्रामाणिक जांच करवा ली। बजरंग ने बताया कि कड़े पर 20 कैरेट 83.30 और अंगूठी पर 23 कैरेट का हाल मार्क गुदा हुआ है। जांच करवाने पर कड़े के सोने की शुद्धता 38.34 कैरेट (9.201) और अंगूठी के सोने की शुद्धता 34.59 कैरेट (8.301) की पाई गई।
ठगी करने वाली महिला की तलाश में रहे दुकानदार को उनके परिचित सैनीपुरा निवासी पूर्णचंद मिल गए। बजरंग ने महिला का हुलिया बताया तो वह भी समझ गए। उन्होंने बताया कि ऐसी ही एक महिला सोने की दो अंगूठी व एक जोड़ी बाली गिरवी रखकर उनसे 30 हजार रुपये ले गई है। बाद में नकली होने का आभास होने पर वह भी उसकी तलाश कर रहे थे। स्वर्णकार संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि बहादुरगढ़ में करीब 15 दिन से एक गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह एक व्यक्ति के कहने से काम करता है। वह व्यक्ति बंधेल के आभूषण देकर इन महिलाओं व पुरुषों से ज्वेलर्स और दूसरे लोगों को बिकवाता है। बंधेल के इन आभूषणों में ऊपर की परत में सोना होता है तो आभूषण के कुल वजन का लगभग 20 फीसदी होता है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि दुकानदार बजरंग की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।