{"_id":"618039ed2552b439cc5b3a47","slug":"without-licence-making-fast-foods-saimpling-jhjhar-news-rtk6287817109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर लाइसेंस के गोदाम में तैयार हो रहा था फॉस्ट फूड, दुकानदार को थमाया नोटिस, सॉस और फिंगर चिप्स का लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर लाइसेंस के गोदाम में तैयार हो रहा था फॉस्ट फूड, दुकानदार को थमाया नोटिस, सॉस और फिंगर चिप्स का लिया सैंपल
विज्ञापन
सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में आमजन को मिलावटी सामान की बजाय गुणवत्ता अनुसार सामान मिल सके इस लिए खाद्य सुरक्षा विभाग बाजार में छापे मार कर सैंपल ले रहा है। सोमवार को विभाग की टीम नै शहर के विभिन्न हिस्सों में छापे मारे। टीम को एक हलवाई के गोदाम में फास्ट फूड तैयार करते हुए पाया गया। जहां फास्ट फूड तैयार किया जा रहा था वहां न तो साफ-सफाई थी और न ही गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा था। जांच टीम ने जब इस बारे में दुकान मालिक से लाइसेंस मांगा तो उनके पास फास्ट फूड तैयार किए जाने के पूरे सरकारी कागजात भी नहीं थे। उसी समय टीम ने इस बारे में सख्ती बरतते हुए न सिर्फ संबंधित दुकानदार को लाइसेंस न होने का नोटिस थमा दिया बल्कि वहां तैयार की जा रही टमेटो सॉस व फिंगर चिप्स के सैंपल भी लिया। टीम ने झज्जर से सात व बादली से तीन सैंपल विभिन्न दुकानों से भरे हैं।
टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. जोगेंद्र ने बताया कि लोगों को गुणवत्ता के हिसाब से अच्छा सामान मिले इसी के चलते ही विभाग इन दिनों शहर में छापे मार सैंपलिंग का अभियान चला रहा है। अब तक शहर के जिले में करीब 80 सैंपल दुकानों से लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
भविष्य में भी इसी तरह से जिले में इस छापेमार कर सैंपलिंग की जाएगी। विभाग की तरफ से सैंपलों को निरंतर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
-डॉ. जोगेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, झज्जर।