{"_id":"58cc38374f1c1bba3032a27c","slug":"withholding-an-accused-with-charas-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ एक आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ एक आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की सीआईए टीम ने गांव सिवाना के पास से एक युवक को संदेहजनक स्थिति में काबू कर उसके कब्जे से 258 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी दिलबाग पुत्र बाजीराम निवासी सिंघल पाना गांव पिलाना रोहतक के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मुख्य सिपाही मुकेश कुमार की टीम ने सिवाना के पास से दिलबाग को 258 ग्राम चरस के साथ काबू किया था।
विज्ञापन