फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Winds blowing at a speed of 16 kilometers reduced smog and fog

Jhajjar-Bahadurgarh News: 16 किलोमीटर रफ्तार से चली हवाओं ने घटाया स्मॉग और कोहरा

Wed, 20 Nov 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Winds blowing at a speed of 16 kilometers reduced smog and fog
19jjrp15- झज्जर। मौसम साफ होने के चलते मंगलवार शाम को स्टेडियम में लोगों की भीड दिखी और बच्चे ख
बहादुरगढ़। प्रदूषण की मार जारी है। मंगलवार को सुबह से शाम तक 16 किलोमीटर की गति से चली हवा ने स्मॉग और कोहरे से मामूली राहत जरूर दिलाई है। 450 के पार चल रहा एक्यूआई मंगलवार को 350 से नीचे आ गया। हवा चलने से पीएम 2.5 का उच्चतम स्तर 500 से गिरकर 415 पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में सूर्य देव आसमान में हल्के ही चमके। चिकित्सकों का कहना है कि स्मॉग भले ही कम हो गया हो, लेकिन अभी यह हवा बेहद जहरीली है। इसमें बीमार लोगों को घरों से बाहर और सुबह की सैर करने से परहेज करना चाहिए। जिला प्रशासन ने बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए 12वीं की कक्षाओं की छुट्टी की हैं। प्रदूषण के मामले में हफ्तेभर में दो बार बहादुरगढ़ नंबर एक पर पहुंचा। मंगलवार को यह टॉप 10 की सूची से बाहर हो गया। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली। रविवार, सोमवार दो दिनों तक बहादुरगढ़ वासियों को गहरे प्रदूषण का सामना करना पड़ा था। मंगलवार को सुबह 8 बजे एक्यूआई रेड जोन में 384, दोपहर 2 बजे एक्यआई 374 और 4 बजकर 5 मिनट पर बहादुरगढ़ का एक्यूआई 347 दर्ज किया गया। पीएम 10 का उच्चतम स्तर भी 347 ही दर्ज किया गया। जबकि इसका न्यूनतम 154 और औसत 229 रही।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार यह हवा सांस लेने लायक नहीं है। प्रदूषण बढ़ने की वजह से पिछले कई दिनों से पार्कों और शहर के स्टेडियम में सुबह की सैर करने वाले लोगों की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है। लोग थोड़ा सा चलने पर थकावट महसूस कर रहे हैं। लगातार मास्क का प्रयोग भी लोग करने लगे हैं। कफ की समस्या भी एकाएक बढ़ गई है। आंखों में जलन, गले में खराश की समस्या कहीं ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed