फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will not do government work till 16: Manish

16 तक नहीं करेंगे सरकारी काम : मनीष

Sat, 13 Jan 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 13 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Will not do government work till 16: Manish
झज्जर। राजस्व पटवारी एवं कानूनगो का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को भी जारी रहा। हड़ताल के चलते लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरना स्थल को दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन झज्जर के जिला प्रधान मनीष यादव, पूर्व प्रांतीय प्रधान देवेन्द्र यादव व डिपो होल्डर झज्जर प्रधान रमेश चाहर, नरेंद्र, सुनील कुमार, दीपक, राहुल, दीनदयाल, सतीश ने संबोधित किया। जिला के समस्त पटवारी व कानूनगो ने लोहड़ी व मकर संक्रांति के दिन काला दिवस मनाए जाने की घोषणा की। धरना 16 जनवरी 2024 तक सुचारू रूप से जारी रखने की घोषणा की। इसके अलावा 13-14 जनवरी को अवकाश रहेगा, लेकिन इस दौरान कोई भी पटवारी आमजन, प्रशासन व सरकार का कोई भी कार्य नहीं करेगा तथा न ही कार्यालय खोलेगा। यादव ने सरकार के प्रति वेतन विसंगति को लेकर गहरा रोष प्रकट किया सरकार के प्रति नारेबाजी की। इसके साथ साथ चेतावनी दी गई की यदि सरकार की और से वेतन विसंगति का समाधान जल्द नहीं किया गया तो इस आंदोलन में अलग से रूपरेखा तैयार करके सरकार के प्रति रोष प्रकट किया जाएगा। इसका जो भी नतीजा होगा, उसके लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार होगी। हड़ताल के कारण लोगों के प्रमाणपत्र बनाने, रजिस्टरी आदि कार्य नहीं हो रहे जिससे लोग परेशान हैं। इस अवसर पर सदर कानूनगो सुभाष, नायब सदर कानूनगो रणबीर, सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, प्रेस सचिव विजय पूनिया, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, रामबीर कानूनगो, योगेश कुमार पटवारी, राजपाल पटवारी, शक्ति पटवारी, इशमत तवर पटवारी, मनोज वर्मा पटवारी, प्रवीन कुमार पटवारी, कमल पटवारी, रणबीर पटवारी, रेणु पटवारी, मनीषा पटवारी, बबीता पटवारी, ललित पटवारी, मिंटू प्रसाद पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed