{"_id":"66ea2f1187d3ae6600007836","slug":"will-get-development-work-done-by-living-among-people-ajit-gulia-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-109915-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के बीच रहकर विकास कार्य कराएंगे : अजीत गुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के बीच रहकर विकास कार्य कराएंगे : अजीत गुलिया
Wed, 18 Sep 2024 07:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
बादली। बादली से निर्दलीय उम्मीदवार अजीत गुलिया ने चौपालों में ग्रामीणों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता उन्हें विधायक बनाती है तो वह ईमानदारी से लोगों के बीच रहकर राजनीति के साथ विकास कार्य कराएंगे। वर्तमान में हलके की जनता ऐसा उम्मीदवार चाहती है जो गुंडागर्दी को कम करे और भाई को भाई से मिलाने का काम करे।
जनता को भय व भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए ही राजनीति में आने का संकल्प लिया है। जनता उन्हें जो समर्थन दे रही है उससे लग रहा है कि चुनाव में उनकी जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधी ही आपस में फूट डालने का काम करें तो ऐसे नेताओं को राजनीति से दूर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद वह आपसी भाईचारे पर जोर देंगे। विकास के लिए ऐसा प्रयत्न करेंगे कि पूरे हलके का एक समान विकास हो सके। सुरक्षित और सुविधाओं से परिपूर्ण माहौल देना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी और हमेशा जनता के प्रतिनिधी निष्ठावान होकर ही कार्य किया जाएगा।