{"_id":"66b2c64153bc0cd33303bf44","slug":"will-be-able-to-travel-in-metro-multiple-times-on-the-same-qr-code-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109116-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एक ही क्यूआर कोड पर मेट्रो में कई बार यात्रा कर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एक ही क्यूआर कोड पर मेट्रो में कई बार यात्रा कर सकेंगे
विज्ञापन
बहादुरगढ़ स्मेंटेशन पर खड़ी मेट्रो।
बहादुरगढ़। डिजिटल टिकटिंग के जरिए मेट्रो में यात्रा को आसान बनाने के लिए डीएमआरसी जल्द ही डायनेमिक क्यूआर कोड सिस्टम शुरू करने वाली है। इसमें एक ही क्यूआर कोड खरीदकर यात्री मेट्रो में कई बार यात्रा कर सकेंगे।
हाल ही में इस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। इसके लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्कैन करने में सक्षम एएफसी गेट पहले ही लगाए जा चुके हैं। अभी ये स्कैनर मेट्रो के पेपर टिकट / टोकन पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करने के काम आ रहे हैं। इसके अलावा, जो लोग मोबाइल वॉलेट के जरिए टोकन खरीदते हैं, उनके फोन पर आने वाले क्यूआर कोड को भी ये स्कैनर रीड करते हैं।
वर्तमान सिस्टम के तहत एक क्यूआर कोड के जरिए लोग एक ही बार मेट्रो मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं, लेकिन डायनेमिक क्यूआर कोड सिस्टम के जरिए लोग एक ही क्यूआर कोड से मेट्रो में कई बार यात्रा कर सकेंगे। यह क्यूआर कोड आपके मोबाइल वॉलेट या फोटो गैलरी में सेव किया जा सकेगा। डीएमआरसी के अधिकारियों ने इसकी भी पुष्टि की है कि स्मार्ट कार्ड की तरह डायनेमिक क्यूआर कोड से यात्रा करने वालों को भी नॉन पीक आवर्स में हर ट्रिप पर किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा डायनेमिक सिस्टम होने से क्यूआर कोड का डिजाइन या नंबर भी अपने आप बदलता रहेगा। ऐसे में अगर कोई चोरी से आपके क्यूआर का फोटो खींचकर यात्रा करेगा तो क्यूआर कोड का डिजाइन या नंबर चेंज होते ही पुराना कोड निष्क्र्रिय हो जाएगा। यात्रियों के लिए यह सुविधा इस महीने के अंत तक या अगले महीने के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।