{"_id":"681a17a9337f9546f507347b","slug":"wife-committed-suicide-in-jhajjar-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: पति-पत्नी में शराब को लेकर हुआ विवाद, महिला ने फंदे से झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: पति-पत्नी में शराब को लेकर हुआ विवाद, महिला ने फंदे से झूलकर दी जान
Tue, 06 May 2025 07:39 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 06 May 2025 07:39 PM IST
सार
पत्नी ने पति से विवाद को लेकर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति से लड़ाई-झगड़ा होने के चलते एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान 30 वर्षीय विनिता पत्नी उमाकांत के तौर पर हुई है। मृतका प्रवासी मजदूर की पत्नी थी और बीते कुछ माह से झज्जर के छावनी मोहल्ले में किराए के कमरे में रहती थी। मंगलवार को विनिता फांसी के फंदे पर झूल गई।
विज्ञापन
दरवाजा बंद कर किया सुसाइड
घटना की सूचना जैसे ही पुलिस के कंट्रोल रूम पर गई तो उसी सूचना के बाद एसीपी अनिरुद्ध चौहान मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल की छानबीन की। बताया गया कि घटना के दौरान विनिता ने कमरे की अंदर से कुंडी बंद कर रखी थी। इसी के चलते कमरे का दरवाजा तोड़कर ही मृतका के शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मौके से बरामद नहीं हुआ सुसाइड नोट
मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने प्रमाण जुटाए और बाद में मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि विनिता का पति शराब पीने का आदि था। इसी के चलते दोनों पति-पत्नी में विवाद था। मंगलवार को विनिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। एसीपी ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मृतका के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन