फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When the mother stopped him from talking on the phone, the brother got angry and strangled his sister to death

Jhajjar-Bahadurgarh News: मां ने फोन पर बात करने से रोका तो भाई ने गुस्से में बहन का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा

Wed, 02 Jul 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 02 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
When the mother stopped him from talking on the phone, the brother got angry and strangled his sister to death
बेरी। बेरी के पाना बैठान में गत 29 जून को हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती की हत्या से पहले उसकी मां ने फोन पर बात करने से रोका था। मां ने लड़की को धक्का मार दिया था। इसके बाद गुस्से में लड़की के भाई विवेक ने अपनी बहन का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा दिया था।
विज्ञापन

बेरी के बैठान पाना में पुलिस को लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया था और पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में युवती के चाचा के बयान पर हत्या मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते या किन्हीं अन्य कारणों के चलते इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन



युवक से 13 साल पहले हुई थी दोस्ती
मृतक युवती की दोस्ती झज्जर के लड़के के साथ करीब 13 साल पहले हुई थी और दोनों फोन पर बातें करते थे। रविवार को युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर लड़का अपनी मां के साथ बेरी पहुंचा था। जब वह बेरी पहुंचा तो लड़की के परिजनों ने लड़के व उसकी मां के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद लड़के को बंधक बना लिया था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और मां-बेटे को बेरी चौकी लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पाना बैठान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक युवती के भाई को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को विवेक को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी कि हत्या किन कारणों से की है। फिलहाल सामने आया है कि मां ने फोन पर बात करने से रोका था तो गुस्से में भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी थी।
- सतीश कुमार, थाना प्रभारी, बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed